100 मी. दौड़ में जेसिका, 400 मी. दौड़ में अभिषेक ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर में संस्था स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक डा.राजेश उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने किया। इस मौके पर संस्थान की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
एनआईटी मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के पहले दिन बैडमिंटन, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। बालिका वर्ग की 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में जेसिका चौहान प्रथम, दिया द्वितीय एवं जाह्न्वी तृतीय रही। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अभिषेक रावत, कमल सिंह व शुभम बर्तवाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मनीषा रावत प्रथम, सालनी द्वितीय एवं केशवी तृतीय रही। बालिका वर्ग की 200 मी. दौड़ में जेसिका प्रथम, मनीषा द्वितीय एवं दिया तृतीय रही। बालक वर्ग की 800 मी. दौड़ में अभिषेक रावत, शुभम बत्र्वाल व शिवम सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उप निदेशक नाथीराम, सहायक निदेशक विक्रम सिंह नेगी, जितेंद्र कुंवर, आरपी पुरोहित, भूपेंद्र सिंह राणा, रीना नवानी, आशुतोष नौटियाल, विजेंद्र मंमगाई, शिल्पी कनौजिया, मनमोहन, श्वेता नेगी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *