वरिष्ठ भाजपा नेता के घर से नौ लाख के जेवर चोरी

Spread the love

रुद्रपुर। परिजनों की गैरमौजूद्गी में चोरों ने भाजपा नेता के घर से लाखों रुपये के जेवर सहित लैपटप आदि पार कर लिया। चोरी की जानकारी परिजनों को घर पहुंचने पर हुई। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना कर घटना की जानकारी ली। वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष सरकार परिजनों के साथ गदरपुर मार्ग पर वार्ड चार में स्थित अपने निवास पर ताला लगाकर बीते 16 फरवरी को बेटी को मुम्बई छोड़ने गए थे। इस बीच चोर उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे और यहां रखे जेवर और लैपटप ले उड़े। सोमवार शाम को जब सुभाष सरकार परिवार सहित घर लौटे तो घर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। भीतर देखा तो अलमारी टूटी पड़ी थी और जेवरात के खाली डब्बे फर्श पर बिखरे पड़े थे। उनका लैपटप भी गायब था। अलमारी से छह सोने की चौन, पांच सोने की अंगूठी, एक हीरे की अंगूठी, दो सोने के लकेट सहित चांदी के जेवरात गायब थे। उन्होंने पुलिस को नौ लाख के जेवरात चोरी होने की बात कही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *