झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कई दिनों से हो रही कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बाद शनिवार रात हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। जून माह के तीसरे हफते में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। फसलों के लिए बारिश संजीवनी साबित हुई है। वहीं किसान अब धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने लगे है।
शनिवार रात अचानक करीब आठ बजे आसमान में गहरे काले बादल छा गये। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक लगातार बारिश होती रही। रात को भी लगभग 1 बजे दोबारा से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुुआ जोकि साढ़े 4 बजे तक चलता रहा। बारिश से गर्मी से राहत मिली हैै वहीं किसानों ने धान की रोपाई के खेतों को तैयार करना शुरू कर दिया है। बारिश से पारे में गिरावट दर्ज की गई। मौसम खुशगवार हो गया। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं लगातार बारिश होने से किसानों के खेतों में जलभराव हो गया, जिससे किसानों को खासा फायदा हुआ। काश्तकार संदीप नेगी, विजय ध्यानी ने बताया कि बारिश बहुत जरूरी थी। धान की पौध तैयार होने वाली है। पानी के अभाव में पौध सूखने के कगार पर थी। बारिश से बहुत फायदा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *