संवाददाता, पिथौरागढ़। झूलाघाट मूनाकोट की प्रधान गोदावरी चंद कोरोना काल में लोगों की मदद कर रही हैं। उन्होंने किल, मूनाकोट, पीपीलकोट में लोगों को मास्क और सेनेटाइजर वितरित कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। रविवार को प्रधान गोदावरी ने 242 परिवारों को एक हजार मास्क और 300 सेनेटाइजर बांटे। उन्होंने लोगों से कोरोना से न डरने की अपील की। कहा जागरूकता ही बचाव है। प्रधान अपने निजी संसाधनों से जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराकर उन्हें राहत पहुंचा रही हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश चंद ने कहा की उनका यह सराहनीय प्रयास है। जिसके लिए विकासखंड के सभी युवा वर्ग उनका सहयोग कर रहे हैं। यहां सूरज चंद, अनिल खनका, ललित सिंह, मोहित चंद, मनमोहन चंद, अंशु चंद, मनोज भट्ट, मयंक चंद, सौरव चंद, सिद चंद आदि रहे।