झूलापुल खोलने को झूलाघाट व्यापारियों का अनशन रहा जारी

Spread the love

पिथौरागढ़। नेपाल सीमा पर काली नदी में बने अंतरराष्ट्रीय झूलापुल खोलने की मांग पर झूलाघाट के व्यापारियों का क्रमिक अनशन 9वें दिन भी जारी रहा। व्यापारियों ने कहा मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को झूलाघाट के व्यापारी व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी के नेतृत्व में अनशन पर डटे रहे। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा लंबे समय से वह पुल खोलने की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी नहीं सुनी जा रही है। कहा सरकार व प्रशासन को उनकी परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय पुल बंद होने से दोनों देशों के व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहे। व्यापारिक गतिविधियां बंद हैं। बावजूद इसके पुल खोलने की पहल नहीं हो रही। कहा कोरोना से अधिक सरकार व प्रशासन की बेरुखी उन्हें परेशान कर रही है। चेतावनी देते हुए कहा पुल न खुलने तक आंदोलन जारी रहेगा। कीर्ति पंगरिया, मदन ओली, कमान खड़ायत, प्रकाश पंगरिया ने अनशन को समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *