जिला अस्पताल को दिए 60 कंबल

Spread the love

पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में हल्द्वानी के आरटीआई कार्यकर्ता रहे स्व. गुरविंदर सिंह चड्डा की 60वीं जयंती पर जिला अस्पताल में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके भावपूर्ण स्मरण को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शुक्रवार को कार्यक्रम के आयोजक जुगल किशोर पाण्डे के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एचसी पंत व प्रमुख चिकित्साअधीक्षक डॉ.केसी भट्ट को 60 कंबल दिए गये। आयोजक पाण्डे ने कहा आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर चड्डा ने अपने जीवन काल में सीमांत के रोगियों की हल्द्वानी में हमेशा उदारता से मदद की। कहा कि उनके आकस्मिक निधन के बाद चड्डा के पुत्र गगद्वीप चड्डा ने यहां उनकी जयंती पर वितरण के लिए आज दिए गये कंबल भेजे हैं। सीएमओ डॉ. पंत ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *