जिला उद्योग व्यापार मण्डल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Spread the love

रुद्रप्रयाग। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रुद्रप्रयाग द्वारा जिले में उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर नए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशों पर जिले से प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश संगठन मंत्री शत्रुघन सिंह नेगी एवं जिला महामंत्री मोहन सिंह रौतेला के साथ विचार विमर्श कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्तकाशी के अनुसूया प्रसाद भट्ट को प्रदेश कार्यकारिणी के लिए नामित किया गया। जबकि अगस्त्यमुनि के अनिल कोठियाल को जिला कोषाध्यक्ष, अगस्त्यमुनि के ही मनोज सिंह राणा को जिला संयुक्त महामंत्री, रुद्रप्रयाग के समीम अहमद उस्मानी को जिला मंत्री, रुद्रप्रयाग के ही राकेश वर्मा को जिला संगठन मंत्री, अगस्त्यमुनि के मो. उस्मान को जिला संगठन मंत्री और गुप्तकाशी के प्रेम सिंह नेगी को तहसील ऊखीमठ का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों से व्यापारियों एवं संगठन के प्रति सहयोग की अपेक्षा की गई है। व्यापार मंडल के खिलाफ कार्य करने वाले पदाधिकारी को प्रांतीय निर्देशों पर बाहर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *