विज्ञान नाटक में जइंकॉ चैड चैनपुर ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नैनीडांडा ब्लॉक के राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पटोटिया में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज चैड चैनपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरा स्थान राजकीय इंटर कॉलेज कोचियार, तीसरा स्थान जनता इंटर कॉलेज नैनीडांडा ने प्राप्त किया।
विद्यालय की छात्राओं ने धनपाल सिंह रावत के कुशल मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। इस उपलब्धि के साथ जनता इंटर कॉलेज चैड चैनपुर का चयन जिला स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। टीम में छात्रा मोनिका (कक्षा 10, सोनिका (कक्षा 10), रिया (कक्षा 10), भूमिका (कक्षा 10), सिमरन (कक्षा 9), सोनाक्षी (कक्षा 9), संजना (कक्षा 6) शामिल थी। सतत कृषि उप विषय में मंयक रा.क.उ.मा. डुगरी, कनक बिष्ट रा.आ.इं.कॉ. धुमकोट क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। हरित ऊर्जा उप विषय में शुभम रावत रा.उ.प्रा.वि. मुस्याखांद, करन रा.उ.मा.वि. मोक्षण, वरूण रा.इं.कॉ. चमाडा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। उभरती प्रौद्योगिकियों उप विषय में कार्तिक रावत राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट ने प्रथम स्थान हासिल किया। मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग उप विषय में ईशा रावत रा.उ.मा.वि. चिलाऊं पहले, संजना रा.उ.मा.वि. अमोलासेरा दूसरे स्थान पर रही। स्वास्थ्य और स्वच्छता उप विषय में प्रियांशु देवालाल रा.उ.मा.वि. कालिंकाखाल, अक्षित मधवाल ज.इं.कॉ. नैनीडांडा, अक्षित रावत रा.उ.मा.वि. चिलाऊं क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जल संरक्षण और प्रबंधन उप विषय में प्रत्याक्षा ध्यानी अ.उ.रा.इं.कॉ. रिरैरीखाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उप खंड शिक्षा अधिकारी रवि कुमार, प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पटोटिया प्रवीण कुमार ध्यानी, प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज चैड चैनपुर धनपाल सिंह रावत, प्रधानाध्यापक रा जूनियर हाई स्कूल मुस्याखाद गबर सिंह बिष्ट, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक शशिभूषण सिंह बिष्ट, गीताजंलि बिष्ट, ममता बिष्ट, गबर सिंह बिष्ट, सत्य प्रकाश काला, कीर्ति चौहान, श्रीमती रूचिता, विकास, दीपिका पाण्डे, संदीप कुमार, लक्ष्मी कंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *