जितेंद्र व अंजली दौड़ी सबसे तेज

Spread the love

युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल की ओर से राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम कोटद्वार में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में जितेंद्र व अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजकीय स्पोट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित प्रतियोगिता का दुगड्डा ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा, खंड विकास अधिकारी महेंद्र भट्ट व एडीओ ज्योतिष चंदोला ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहित, इससे उन्हें खेल के क्षेत्र में बेहतर मंच मिलता है। उपक्रीडा अधिकारी संदीप डुकलान ने खेल प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर 21 की 800 म. दौड़ में मोहित नेगी प्रथम, तालिफ द्वितीय, बंटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मी. बालिका वर्ग में रूपाली प्रथम, अंजलि द्वितीय, निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान 1500 मी.बालक दौड़ मे ंजितेंद्र प्रथम, बंटी द्वितीय, व तालिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सपना प्रथम अंजलि केष्टवाल द्वितीय, व निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मी. बालिका दौड़ में प्रियंका, अमीषा बुडाकोटी, व रूपाली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विनोद पंत, सुनील रावत, संजय शर्मा, धीरेंद्र सिंह रावत, संजीव चंद्रा, प्रदीप रावत, सिद्धार्थ कोटनाला, संजय सैनी, गौरव घिल्डियाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *