राष्ट्रीय टीटी प्रतियोगिता के लिए जितेन्द्र चयनित

Spread the love

पिथौरागढ़। 30 वीं राष्ट्रीय मास्टर्स टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के लिए पत्रकार जितेंद्र पुनेठा का चयन हुआ है। जिससे सीमांत जनपद के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। जितेंद्र हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वह तीन अप्रैल से वहां हो रही प्रतियोगिता में 59-64 आयु वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड राज्य से कुल 31 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के समर वैली स्कूल में राष्ट्रीय स्तर के लिए ट्रायल हुए थे। जिसमें उन्होंने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान सुनिश्चित किया। ट्रायल में कुल 150 महिला, पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उनके चयन पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गिरीश शर्मा, सचिव ललित मोहन जोशी, ललित बसेड़ा, व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत समेत कई पत्रकारों व सामाजिक संगठनों के लोगों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *