जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में कहा- सरकार को चालू वित्त वर्ष में मिली 36,700 से अधिक पेंशन संबंधी शिकायतें

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार को एक अप्रैल से लेकर छह दिसंबर तक पेंशन से संबंधित 36,700 से अधिक शिकायतें मिलीं हैं। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि केंद्रीत पेंशन शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली के माध्यम से कुल 36,785 शिकायतें मिली, जिसमें से 11,891 पेंशनध्पारिवारिक पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों की देरी या गलत स्वीति से संबंधित थीं, जबकि 3,803 बकाया पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान न करने से संबंधित थे।
मालूम हो कि एक आनलाइन कम्प्यूटरीत प्रणाली है जिसे पेंशनभोगियों को तेजी से पहुंच प्रदान करने के अलावा शिकायतों का तुरंत निवारण और इसके प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से विकसित किया गया है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री ने इस दौरान बताया कि 60 दिनों से अधिक समय में कुल 1,781 शिकायतों का निपटारा किया गया है। हालांकि इस अवधि के दौरान 5,082 अपीलें प्राप्त हुईं। सिंह ने इस दौरान बताया कि साल 2021-22 के दौरान 62,874, 2020-21 में 49,788 और साल 2019-20 के दौरान 39,684 शिकायतें प्राप्त हुईं।
मालूम हो कि लोकसभा में कांग्रेस, द्रमुक सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान कई मुद्दे उठाने का प्रयास किया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इसकी अनुमति नहीं मिलने पर सदन से वाकआउट किया।आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और द्रमुक के टी आर बालू को कुछ मुद्दों को उठाने का प्रयास करते देखा गया। हालांकि शोर-शराबे में उनकी आवाज नहीं सुनी जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *