चिकित्सा संघ के जोगेन्द्र पडियार तीसरी बार बने अध्यक्ष

Spread the love

उत्तरकाशी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ शाखा उत्तरकाशी का दिवार्षिक अधिवेशन सोमवार देर सांय को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। अधिवेशन में महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर जोगेन्द्र सिंह पडियार को तीसरी बार चुने गए। जबकि सचिव पद पर गिरीश उनियाल को सर्वसम्मति से चुना गया। श्री देव सुमन सभागार उत्तरकाशी में आयोजित चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ के अधिवेशन का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अधिवेशन की बधाई दी और अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें प्रदान किये जाने के लिए मरीजों की हर संभव मदद करने की बात कही। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर जोगेन्द्र सिंह पडियार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय जोशी एवं अर्जुन सिंह परियार को हरा जीत दर्ज की। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर धीरेन्द्र सिंह राणा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम गौड़, उपाध्यक्ष गंगा घाटी शिवराज सिंह, उपाध्यक्ष यमुना घाटी रीता चौहान को चुना गया। जबकि संगठरन मंत्री के लिए अरविन्द मटूड़ा, मनोज नौटियाल व संयुक्त मंत्री के लिए पवन सिंह को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। निर्चाचन से पूर्व सभी कर्मचारियों ने विधायक को नौ सूत्रीय मांगो को लेकर एक ज्ञापन प्रेषित किया और उनके निस्तारण की मांग की। इस मौके पर कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह राणा, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के अजय रावत, एनओपीएस के जय प्रकाश बिजल्वाण, सहित डिप्लोमा फार्मेसिस्ट संघ के विरेन्द्र सिंह पंवार,अजय जोशी, सूर्यमणी नौटियाल, विक्रम रावत, रतनमणी नौटियाल,पूनम त्यागी,सावित्री देवला, विनोद, महेन्द्र सिंह गुनसोला, शिवराज सिंह, त्रेपन सिंह नगी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *