शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए संयुक्त प्रयास जरूरी

Spread the love

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ग्रीनवुड सीनियर सेकंडरी स्कूल में गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए संयुक्त प्रयास होना आवश्यक है। बुधवार शाम आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि शिक्षा के लिए बेहतर कार्य हो रहा है। राजकीय महाविद्यालय की स्थापना हुई, जिसमें कक्षाएं संचालित करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया को धरातल पर उतारा है। स्किल इंडिया, स्टार्टअप से स्वरोजगार के द्वार खुले। युवा आज नौकरी के बजाय दूसरों को भी रोजगार देने के लिए कार्य कर रहे हैं। मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में विदेशों में देश का डंका बजा है। उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार की योजनाओं का ब्यौरा रखा। शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर चर्चा की। सितारगंज क्षेत्र के युवाओं का विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए विद्यालयों के प्रबंधकों को भी बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गोपाल सिंह बिष्ट, पलविंदर सिंह औलख, पुनीत गोयल, ध्रुवनारायण शर्मा, राजेश शैली, संतोष गुप्ता, जगदीश गुरुरानी, नवीन जोशी, सर्वजीत सिंह माटा, नरेश तिवारी, आकाश मित्तल, बलविंदर सिंह, प्रकाश बोरा, दीपू जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *