संयुक्त परीक्षा के प्रवेश पत्र हुए जारी

Spread the love

-चार व पांच दिसंबर को होनी है परीक्षा
-यूकेएसएसएससी की वेबसाइट लें अधिक जानकारी
जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 4-5 दिसंबर को आयोजित होने वाली संयुक्त परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सहायक समाज कल्याण अधिकारी, छात्रावास अधीक्षक, राज्य निर्वाचन आयोग के सहायक समीक्षा अधिकारी, राजस्व विभाग में सहायक चकबंदी अधिकारी, सूचना विभाग में संवीक्षक, संरक्षक कम डाटा एंट्री आपरेटर, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के सुपरवाइजर, जनजाति कल्याण विभाग के मैटर्न सह हास्टल इंचार्ज, पर्यटन विकास विभाग में सहायक स्वागती, सहायक प्रबंधक उद्योग, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आदि के 854 पदों पर परीक्षा होनी है।
आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, दो फोटो व फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के साथ केंद्र पर आना होगा। परीक्षा केंद्र पर अन्य किसी भी प्रकार की सामग्री या पेन आदि लाना वर्जित है। वर्जित सामग्री का विवरण वेबसाइट पर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। अगर किन्हीं कारणों से कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दोबारा कराई जाती है तो परिणाम इसी नार्मलाइजेशन प्रक्रिया से जारी होगा। अभ्यर्थी को उनके केंद्र के विकल्प के आधार पर ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। जहां पर अभ्यर्थी संख्या अधिक थी, केवल वहीं निकट के केंद्र का दूसरा विकल्प अभ्यर्थी को दिया गया है। बडोनी ने बताया कि यदि किसी दिव्यांग को सहायक की आवश्यकता है तो वह अपने अनुरोध पत्र निर्धारित प्रमाण पत्र के साथ आयोग को अगले तीन दिन में अनिवार्य रूप सेूँं८ंल्लं८ङ्मॠ@ॠें्र’.ूङ्मे पर मेल कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *