उत्तरकाशी। थाना कोतावाली उत्तरकाशी के नव नियुक्त थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने कहा कि नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरस्त बनाने के लिए जरूरी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान रखकर वाहन व्यवस्थित पार्किंग पर जोर दिया जा रहा है। जल्द ही ट्रैफिक प्लान बनाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।
थाना कोतवाली में मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में उन्होंने नगर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी खुलकर बातचीत की। कहा कि उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या है। पहले रामलीला मैदान में वाहन पार्किंग किये जाते रहे है,लेकिन अब इस मैदान को खेल गतिविधियां शुरू होने पर जोशियाड़ा ज्ञानसू आदि क्षेत्रों में में खाली जगहों पर वाहन पार्किंग किये जायेंगे। बाजार में चार पाहिया वाहनों पर रोक लगाने के बारे में उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का हल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुव्यस्थित करने में आम लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा नशाखोरी रोकने पर भी पुलिस का जोर है और एसपी के निर्देशन में पुलिस निरंतर अभियान चला रही है। राजीव रौथाण ने हाल ही में थाना कोतवाली उत्तरकाशी का कार्यभार ग्रहण किया है। वे मसूरी से स्थानांतरित होकर उत्तरकाशी आये।