पांच वर्षों में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद दोगुना करना लक्ष्य: जोशी

Spread the love

रुद्रपुर। जीबी पंत षि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जनपद प्रभारी एवं षि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को दोगुना करने के लक्ष्य और वर्ष 2025 तक राज्य को श्रेष्ठतम राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार के सशक्त उत्तराखंड की परिकल्पना को पूरा करना है। षि मंत्री जोशी रविवार को विश्वविद्यालय में जिला विकास के विषय पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन जनपद स्तर पर सही तरीके से होना चाहिए। सरकार के विजन सशक्त उत्तराखंड-2025 में जनपद ऊधमसिंह नगर का सबसे महत्वपूर्ण रोल रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को और अधिक बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी योजना के तहत अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। षि मंत्री ने कहा कि संसाधनों की कोई कमी नहीं है, बल्कि सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। जनपद प्रभारी मंत्री ने पिछले वित्तीय वर्ष में जिला योजना की शत प्रतिशत धनराशि का उपयोग करने पर बधाई दी। कार्यशाला में जनपद प्रभारी सचिव ड़रंजीत सिन्हा ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है, तभी प्रदेश को बुलंदियों पर पहुंचा सकते हैं। बैठक में डीएम युगल किशोर पंत, मेयर रामपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, अमित नारंग, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, मुख्य षि अधिकारी एके वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता ज्योति पालनी, तरुण शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *