जन की आवाज को शासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है पत्रकारिता

Spread the love

अल्मोड़ा। नेशनल यूनियन अफ जर्नलिस्ट्स (इण्डिया) उत्तराखंड, अल्मोड़ा जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रानीखेत क्लब में हुआ। भव्य समारोह में एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, महासचिव गोपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल नाथ गोस्वामी, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र पुजारी, सचिव विमल साह, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, उपसचिव ललित बिष्ट समेत मुख्य संरक्षक नंद किशोर गर्ग, संरक्षक जगदीश चंद्र तिवारी, संरक्षक सचिन जोशी को शपथ दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने एनयूजे आई के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि एनयूजे आई प्रिंट, इलेक्ट्रनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ ही छोटे, मझोले समाचार पत्रों के साथियों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित सांसद अजय टम्टा, विधायक ड़ प्रमोद नैनवाल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और ब्लक प्रमुख हीरा रावत ने नवगठित जिला इकाई के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। वक्ताओं ने कहा कि आज मिशन पत्रकारिता की नितांत जरुरत है। इस मौके पर छावनी परिषद के सीईओ नागेश कुमार पांडेय, एनयूजे के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय तलवार, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, प्रदेश सचिव मनोज लोहनी, कोतवाल नासिर हुसैन को शल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *