पत्रकार इलेवन ने जिला प्रशासन की टीम को हराया

Spread the love

नैनीताल। जिला प्रशासन व डीएसए के सहयोग से डीएसए मैदान में रविवार को सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएसए मैदान में खेले गए मैच में जिला प्रशासन की टीम ने टस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवरों में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए। जवाब में पत्रकार इलेवन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। निर्णायक की भूमिका रवि बिष्ट, धीरज पांडे व स्कोरर मनोज कुमार व अर्जुन बिष्ट रहे। इस दौरान रविंद्र पांडे, वीरेंद्र बिष्ट, कमलेश बिष्ट, नरेश कुमार, समीर साह, गौरव जोशी, संदीप कुमार, पंकज कुमार, मुनीब रहमान, दीपक कुमार, राजू पांडे, सुनील बोरा, रमेश चंद्रा, नवीन पालीवाल, सुरेश कांडपाल, संतोष बोरा, दीप्ती बोरा, गुजंन मेहरा, सीमा व डीएसए महासचिव अनिल गड़िया आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *