पत्रकारों का वैक्सीनेशन न होने पर जतायी नाराजगी, डीएम ने दिया आश्वासन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
पौड़ी जिले में सीएम के आदेश के बावजूद पत्रकारों का वैक्सीनेशन न होने पर प्रेस क्लब पौड़ी एवं प्रेस क्लब श्रीनगर ने गहरी नाराजगी जतायी है।
इस संदर्भ में डीएम पौड़ी को भेजे पत्र में प्रेस क्लब पौड़ी के अध्यक्ष राजीव खत्री एवं श्रीनगर प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण उनियाल ने कहा है कि पत्रकार कोरोनकाल में फ्रंट लाइन में काम कर रहे हैं, लेकिन सीएम के आदेश के बावजूद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से पत्रकारों के वैक्सीनेशन को लेकर सुध नहीं ली जा रही है। जबकि अन्य जो भी विभाग फ्रंट लाइन में काम कर रहे हैं, उनका वैक्सीनेशन हो गया है। यहां तक कि सीएम के आदेश के बाद अन्य कई जिलों में पत्रकारों को प्राथमिकता से वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने डीएम से जल्द से जल्द पत्रकारों के वैक्सीनेशन करवाये जाने की मांग की है। डीएम पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि जैसे ही 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा पत्रकारों का प्राथमिकता के साथ वैक्सीनेशन करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *