जुआ खेलते 3लोग गिरफ्तार

Spread the love

चम्पावत। नकपुर पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी लोकेश्वर सिंह के आदेश पर चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने बंगाली कॉलोनी टनकपुर बैराज रास्ते के पास जुआ खेल रहे ईशाक खां उर्फ सब्बू पुत्र बफायत खां निवासी मनिहारगोठ, रोहित कश्यप पुत्र वेद पाल कश्यप निवासी वार्ड नंबर-3 निकट रेलवे स्टेशन और अजय राय पुत्र बाबू राय निवासी बंगाली कॉलोनी को जुआ खेलते हुए दबोच लिया। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि तीनों के खिलाफ जुआ?? अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, हेमचंद्र और वजीर चंद्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *