चित्रकला प्रतियोगिता में जुनैरा व आशुतोष रहे अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हरेला पर्व पर शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कॉलेज मानपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ग्रीन अर्थ, क्लीन अर्थ था। इस दौरान कक्षा नर्सरी से जुनैरा व एलकेजी से आशुतोष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का आरंभ मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त प्राचार्य डा. बीबीएस रावत व प्रधानाचर्य वरुण कुमार भदोला ने किया। तत्पश्चात आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत नर्सरी कक्षा से जुनैरा ने पहला, राजन ने दूसरा और राधिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एलकेजी से आशुतोष ने पहला और अन्वी नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यूकेजी से श्रेयश पहले व यशिका दूसरे स्थान पर रही। पहली कक्षा से हिफजा पहले व सुधांशु दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा दो से प्रियांशु सोफियान व इनायत, कक्षा तीन से आराध्य व प्राची, कक्षा चार से मयंक व अभिजीत, कक्षा पांच से लाइबा व दिव्यांशी कक्षा छह से अलीना व अंशिका नेगी, कक्षा सात से रुकैया व अवनि, कक्षा आठ से आयुष व सोना व कक्षा नौ से शीतल रावत व शिवानी डोबरियाल ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *