जंगलों में फैली आग बुझाने पर हुड़ेती के 9 युवा सम्मानित

Spread the love

पिथौरागढ़। हुड़ेती गांव के नौ युवाओं को कौशल्या देवी क्षेत्र के जंगलों में फैली आग पर काबू पाने पर सम्मानित किया गया है। लोगों ने युवाओं के कार्यों की सराहना की है। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडेय की पहल पर कौशल्या देवी के जंगलों में आग पर काबू पाने वाले हुड़ेती निवासी नौ युवाओं को सम्मानित किया गया। युवा पंकज उप्रेती, निर्मल उप्रेती, हर्षित उप्रेती, पंकज जोशी, रजत उप्रेती, शुभम कुमार, शुभम उप्रेती, कमल किशोर उप्रेती, रोहित जोशी ने जान पर खेल जंगल में बांज, देवदार, फल्यांट व कश्मीरी अखरोट के 70 पौंधों को आग से बचा लिया। डॉ अशोक पंत ने कहा कि युवाओं ने आग बुझाने में पानी और मिट्टी व झाड़ियों का सहारा लिया। कार्यक्रम में जनकवि जनार्दन उप्रेती, विजय उप्रेती, त्रिलोचन उप्रेती, गणेश उप्रेती, राजेन्द्र उप्रेती मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *