राष्ट्रीय राजमार्ग के कनिष्ठ अभियन्ता ने लगाया मारपीट, गाली-गलौज का आरोप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चंपावत।
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग लोहाघाट चंपावत के कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय दो व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं अभ्रदता की। कनिष्ठ अभियन्ता ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

कनिष्ठ अभियन्ता कुलदीप सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग लोहाघाट चंपावत कार्यरत है। विगत 10 जून को वह लोहाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 (नया 09) में विगत दिनों में हुई बरसात में रोड से घरो में जा रहे पानी की समस्या के निराकरण के लिए उच्च अधिकारी द्वारा दिये गये मौखिक आदेश का पालन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दो व्यक्ति मोटर साइकिल से उतरे और उनके साथ बिना बात किये मारपीट, गाली-गलौज एवं अभ्रदता करने लगे। उन्होंने किसी तरह से अपनी जान बचाई। कुलदीप सिंह ने बताया कि वहां वह अकेले रहते है और मारपीट की घटना से डरे हुए है। इस घटना से उन्हें शारीरिक पीड़ा के साथ ही मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है। इस प्रकार की घटना कभी भी किसी के साथ भी हो सकती है। इसलिए इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने सभी डिप्लोमा इंजीनियर साथियों से इस मामले में उनका साथ देने और उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *