कनिष्ठ अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : पीडब्ल्यूडी में संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले दो सप्ताह से धरने पर बैठे अभियंताओं ने मंगलवार को सचिवालय कूच किया। हालांकि, पुलिस ने सभी अभियंताओं को सचिवालय से पहले ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इससे आक्रोशित अभियंता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। अभियंताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
पीडब्ल्यूडी में संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं में सरकार के प्रति आक्रोश है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में 304 कनिष्ठ अभियंता आठ से 13 सालों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनका नियमितिकरण नहीं कर रही है, जिस पर अभियंताओं को धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। इस दौरान उत्तराखंड डिप्लोमा इजीनियर्स महासंघ, पर्वतीय शिक्षक संगठन, अधिकारी शिक्षक कार्मिक संगठन के प्रतिनिधियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *