ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का खुलासा

Spread the love

जुर्स कंट्री में छापामारी कर देह व्यापार के लिए लायी गयी तीन युवतियों को मुक्त कराया
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बहादराबाद रोड़ स्थित टाउनशिप जुर्स कंट्री स्थित एक फ्लैट में छापा मारकर सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल से देह व्यापार के लिए लायी गयी तीन युवतियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस दौरान 2 दलालों व 3 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से जुर्स कंट्री के एक फ्लैट में किराएदारों द्वारा सैक्स रैकेट संचालित करने के संबंध में शिकायत मिल रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ फ्लैट पर छापा मारा तो वहां तीन युवतियां व दो दलाल तथा तीन ग्राहक मौजूद मिले। युवतियों को मुक्त कराने के साथ दलालों सहित पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए दलालों में एक दिल्ली तथा दूसरा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जबकि अन्य तीनों युवक हरिद्वार के निवासी हैं। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे गरीब परिवारों से हैं और पश्चिम बंगाल से उन्हें जिस्मफरोशी के लिए लाया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शुभाकर दत्त पुत्र कन्हाई दत्त निवासी आरजेडए 16ध्17 ओल्ड जनकपुरी उत्तमनगर दिल्ली, अरूण कुमार पुत्र राजकुमार निवासी श्यामनगर पिनकल घोषपाडा रोड थाना नोथा पाडा वेस्ट बंगाल, अनुज कुमार निवासी ग्राम फतोआ कोतवाली लक्सर हरिद्वार, योगेश निवासी नसीरपुर कलां बादशाहपुर थाना पथरी व अभिषेक निवासी साहपुर टांडा मजादा थाना लकसर हरिद्वार बताए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देह व्यापार जैसे अनैतिक कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *