ज्योति चंद्रा ने जीता मिस कोटद्वार का खिताब

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : तीन दिवसीय रोटरी क्लब स्वर्ण जयंती नव वर्ष मेले का धूमधाम के साथ समापन हो गया। मेले के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बलूनी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका ज्योति चंद्रा को मिस कोटद्वार का खिताब दिया गया।
देवी रोड में आयोजित मेले के अंतिम दिन का शुभारंभ नगर निगम महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक, कलात्मक व शैक्षणिक प्रतियोगिताए बच्चों के अन्दर प्रतिस्पर्धात्मक भावना जागृत करती है। रोटरी क्लब कोटद्वार के अध्यक्ष ऋषि ऐरन व विजय कुमार ने कहा कि मेले के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लोकनृत्य प्रतियोगिता प्राइमरी वर्ग में आरूष, अविका, ऐश्वर्या, जूनियर वर्ग में अवनी रावत, आर्वी नेगी, अनन्या शर्मा, सीनियर वर्ग में राधिका नेगी, अनन्या अग्रवाल, अंशिका रावत, ओपन वर्ग में शिवम पटवाल, मोहना रावत, सोफिया प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। प्रतियोगिता में मिस कोटद्वार प्रतियोगिता का खिताब ज्योति चंद्र को दिया गया। इस मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष धनेश अग्रवाल, मेला संयोजक अभय रावत, उपाध्यक्ष डीपी सिंह, उपसचिव बीना रावत, अनीत चावला, सचिन गोयल, वाईपी गिलरा, विपिन बख्शी, विजय कुमार माहेश्वरी, गोपाल बसंल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिनेश चन्द्र, नरेन्द्र गोयल, अनुराग अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी, संजीव अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, कमल गुप्ता, अनिल कुमार भोला, शरतचन्द गुप्ता, प्रवीण गोयल, सन्देश अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, दीपक भाटिया, धीरजधर बछवाण, गुरबचन सिंह, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, प्रतिभा गुप्ता, भुवनेश कुंज, डा. विजयमैठानी, राजेश गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, गोपाल बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *