100 मी. दौड़ में ज्योत्सना और अमन ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तराखंड द्वारा प्रायोजित न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुम्भ हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय इंटर कॉलेज देवलगढ़ में संपन्न हुई। दो आयु वर्गों में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में 15 ग्रामसभा के 83 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राइंका देवलगढ़ के खेल मैदान में आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में लक्की सिंह ने प्रथम, प्रियांशु देव ने द्वितीय, आयुष रौथाण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में निशा ने प्रथम, बीरा ने द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 की बालिका वर्ग की 100 मी. दौड में ज्योत्सना ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और शीतल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अमन ने प्रथम, संकल्प ने द्वितीय और ऋषभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएमसी की अध्यक्षा हिमा देवी ने किया। इस मौके पर राइंका देवलगढ़ के प्रधानाचार्य अवधेश मणि लाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जय पाल सिंह चौहान, नीरज पुरोहित, मनमोहन भट्ट, जयकृत भंडारी, ओमप्रकाश, रश्मि, दुर्गा भट्ट सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *