कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

Spread the love

 

काशीपुर। शहीद बाबा दीप सिंह कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों को एनसीसी के पूर्व मेजर स्वतंत्र मिश्रा ने कबड्डी खेल किट बांटी। अकादमी के संस्थापक धर्म सिंह ने बताया अकादमी का उद्देश्य क्षेत्र से खत्म होते जा रहे कबड्डी के खेल को विकसित करना है। क्षेत्र के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर कबड्डी खेल के प्रति जागरूक करना और खिलाड़ियों को कबड्डी के नियमों एवं बारीकियों की जानकारियां देना है।
वर्तमान में 65 खिलाड़ी कबड्डी का निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं। पूर्व मेजर मिश्रा ने शहीद बाबा दीप सिंह अकादमी की स्थापना किए जाने की सराहना की। कहा कबड्डी जसपुर क्षेत्र का एक लोकप्रिय खेल रहा है। कबड्डी में यहां के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी है। काफी समय से जसपुर क्षेत्र में कबड्डी खेल का विकास नहीं हो पाया। वर्तमान में अकादमी की स्थापना से क्षेत्र की प्रतिभाएं पुन: राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर पाएंगी। कहा भारत सरकार भी कबड्डी खेल को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को शासकीय सेवाओं में प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अकादमी के संस्थापक को एकेडमी स्थापित करने के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *