कबड्डी का ट्रायल पांच नवंबर को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बालिकाओं की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपद की बालिकाओं का ट्रायल पांच नवंबर को भाबर क्षेत्र के मोटाढाक स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिला कबड्डी फेडरेशन के सचिव विवेकानंद ने बताया कि 18 व 19 नवंबर को बालिकाओं की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसके लिए जनपद की टीम का चयन ट्रायल किया जाना है। प्रतियागिता की मेजबानी करने का मौका पौड़ी जनपद को मिला है। इसलिए यह प्रतियोगिता इसी मैदान पर आयोजित की जायेगी। बताया कि ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को मूल निवास प्रमाण पत्र, हाई स्कूल अंक पत्र और जन्म प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *