कड़क पहाड़ी काशीरामपुर तल्ला ने जीता वॉलीबाल का खिताब

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कड़क पहाड़ी खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता कड़क पहाड़ी काशीरामपुर तल्ला ने जीत ली है। फाइनल मुकाबले में उसने मवाकोट को हराया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मवाकोट के दीपक को दिया गया।
बृहस्पतिवार को फाइनल मैच का उद्घाटन कर्नल चंद्रपाल पटवाल (से.नि.) ने किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों पर गर्व है। साथ ही प्रत्येक भारतीय में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी होनी चाहिए। फाइनल मुकाबले में कड़क पहाड़ी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार ने मवाकोट को सीधे सेटों में 21-6, 24-22, 15-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्णायक की भूमिका गौरव ढौंडियाल ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल मेहरबान सिंह ने सुनाया। समिति के अध्यक्ष बबलू नेगी ने प्रतियोगिता का संचालन किया। संचालन अंचल कुमार अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *