चेतावनी निशान से 50 सेमी ऊपर बह रही है काली नदी

Spread the love

पिथौरागढ़। लगातार भारी बारिश के बाद काली नदी चेतावनी निशान से 50 सेमी ऊपर बह रही है। इस नदी के जल स्तर में वृद्घि के कारण धारचूला से झूलाघाट तक की आबादी में दहशत है। पूरी रात हुई बारिश के बाद काली का जल स्तर तेजी से बढ़ा है। धौली गंगा बांध से एनएचपीसी ने भी आज सुबह से अतिरिक्त जल छोड़ा है। इससे नदी का जल स्तर 889़50 मीटर पर पहुंच गया है। नदी का चेतावनी निशान 889 मीटर है। इसका खतरे का निशान 890 मीटर है। बारिश के बाद गोरी नदी के साथ ही रामगंगा के जल स्तर में भी उछाल आया है। सरयू नदी भी उफान में बह रही है। प्रशासन ने काली नदी के उफान को देखते हुए लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की चेतावनी दी है। पिछले 15 दिनों में यह नदी आठ से अधिक बार चेतावनी निशान पार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *