कल्जीखाल क्षेत्र का होगा बेहतर विकास : विधायक राजकुमार पोरी

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार : विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार कल्जीखाल मंडल पहुंचे विधायक राजकुमार पोरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने जनता को क्षेत्र के बेहतर विकास का आश्वासन दिया।

सोमवार को आयोजित बैठक में विधायक राजकुमार पोरी ने कार्यकर्ताओ की मूलभूत समस्याएं विस्तार पूर्वक सुनी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व जनता को अपने विधायक को खोजना नहीं पड़ेगा, वह हर समय जनता के बीच रहकर कार्य करेंगे। कहा कि कोई भी व्यक्त अपनी समस्या को लेकर उन्हें अवगत करवा सकता है। एक सप्ताह के भीतर वह व्यक्ति की समस्या के निराकरण के प्रयास करेंगे। कहा कि जल्द ही प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समस्याओं का शिविर में निस्तारण हो सकें। बैठक के उपरांत विधायक राजकुमार पोरी ने कल्जीखाल ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि अधिकारी गंभीरता से जन समस्याओं का निराकरण करें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक डुकलान, महामंत्री रविंद्र बिष्ट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल नेगी, सांसद प्रतिनिधि संजय पटवाल, बीएचपी महामंत्री परमानंद चतुर्वेदी, युवा मोर्चा के महामंत्री भारत भूषण नेगी, भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष संतोष चंदोला, सैनिक प्रकोष्ट के मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, महिला नेत्री सविता राणा, उर्मिला देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री मनोज नैथानी ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *