रानीखेत में कुल शरीफ के साथ कालू सय्यद बाबा का उर्स संपन्न

Spread the love

 

अल्मोड़ा। नगर में कौमी एकता के प्रतीक हजरत शाह कालू सय्यद बाबा के 49वें उर्स समारोह का रविवार को कुल शरीफ के साथ समापन हो गया। कुल में मुल्क में अमन-चौन और भाईचारे की दुआ पढ़ी गई। इससे पूर्व शनिवार की रात बज्मे महफिल में बाहर से पहुंची नामी कव्वाल टीमों ने दिलकश प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। अंतिम रोज श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उर्स में उमड़ी। कालू सय्यद बाबा के उर्स समारोह का रविवार की प्रातरू कुल शरीफ पढ़े जाने की रस्म के साथ विधिवत समापन हो गया। इस मौके पर मुल्क की तरक्की, अमन-चौन व भाईचारा कायम रखने की दुआ पढ़ी गई। कव्वालियों के जरिए बाबा की महिमा का बखान हुआ। समापन की पूर्व संध्या पर शनिवार को उर्स में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चादर चढ़ाने का सिलसिला सुबह तक चलता रहा। रात भंडारे के बाद बज्मे महफिल, सूफियाना कव्वाली में नामी कव्वालों ने कार्यक्रम पेश किए। कव्वालों की टीम ने बाबा की शान में कई कव्वालियां पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *