कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएंगे युवा कार्यकत्र्ता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जनपद पौड़ी के 19 मंडलों में कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। मोर्चे के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को युवा मोर्चा कार्यकत्र्ता आम जन तक पहुंचाएंगे।
रविवार को पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ नौड़ियाल ने बताया कि मंडलों की कार्यकारिणी में विस्तार किया गया है। सभी कार्यकत्र्ता पूरे मनोयोग से दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि पौड़ी नगर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शोभित ध्यानी को महामंत्री, चंद्रप्रकाश व विवेक रावत को उपाध्यक्ष, प्रभात कुमार, किशोर कुमार, तरूण रावत, मयंक शर्मा को मंत्री, अंकित घाघट को कोषाध्यक्ष, हिमांशु को मीडिया प्रभारी व शुभम रावत को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीनगर मंडल में विपिनि नौड़ियाल को महामंत्री, अरूण रावत व रोहित रावत को उपाध्यक्ष, प्रदीप राणा, राजकुमार गढ़वाली, अभिषेक थपलियाल, ऋषभ नौड़ियाल को मंत्री, मनीष बडोनी को कोषाध्यक्ष, विकास रावत को सोशल मीडिया प्रभारी, अनुज बमराड़ा को मीडिया प्रभारी, संदीप बुटोला को सोशल मीडिया सहसंयोजक, पंकज नेगी को मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि शेष पांच मंडलों में भी 1 सप्तह के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री मयूर भट्ट, मंडल अध्यक्ष रोशन रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *