मंगलौर में इस बार खिलेगा कमल: रेखा आर्य

Spread the love

रुड़की। काबीना मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि इस बार मंगलौर उपचुनाव में कमल खिलेगा। भारी मतों से पार्टी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना विजयी होंगे। इसके लिए संगठन के कार्यकर्ता मजबूती के साथ बूथ स्तर पर कार्य कर रहे हैं। जिससे यह साफ जाहिर है कि इस बार मंगलौर के इतिहास में नई इबारत लिखी जाएगी। रविवार को कस्बे में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में काबीना मंत्री रेखा आर्य पहुंची। जहां मंगलौर हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार मंगलौर में भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी और कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता परिवार का हिस्सा है कोई भी बाहरी नहीं है एक देश, एक राष्ट्र सभी यही के निवासी हैं। किसी को भी बाहरी कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का पूरा संगठन पूरी निष्ठा और लग्न के साथ पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम कर रहा है। जिससे साफ जाहिर है कि इस बार मंगलौर विधानसभा में भाजपा की जीत निश्चित है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, आकाश गौतम, मीरा कपिल, अनंत कुमार, कुलदीप, राजेंद्र, विकास, अनीता, संतोष रानी और विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *