कमला-नीमा सास बहू की जोड़ी आई व्यंजन बनाने में प्रथम

Spread the love

रुद्रप्रयाग । राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना में पोषण माह के चलते मुख्यालय में सास-बहू द्वारा पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता जोड़ी को पुरस्त किया गया। साथ ही 7 गर्भवती महिलाओं को नारियल फल भेंट कर गोदभराई की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति ने किया। बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग के सहयोग से सास-बहू प्रतियोगिता में परम्परागत पौष्टिक भोजन पकाने की प्रतियोगिता में 4 टीमों द्वारा पिंडालू के पत्तों के पैतूड़, झंगोरे की खीर, मंडुवे की बाड़ी, राई की सब्जी मंडुवे की रोटी, चौंसा, कददू की सब्जी, चने का फांणा, झोली आदि पकवान पकाए गए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सास-बहू जोडी में कमला देवी, नीमा देवी द्वितीय स्थान उर्मिला देवी, संगीता देवी, तृतीय स्थान राजेश्वरी देवी, रेनू देवी एवं चतुर्थ स्थान पुष्पा देवी, प्रमिला देवी की जोड़ी रही। जबकि गर्भवती महिलाओं में प्रीती, अनामिका साधना, अन्नू, दीपा, रुबीना, शबाना को नारियल एवं फल भेंट कर गोदभराई की गई। इसी कार्यक्रम में 4 बच्चों को खीर खिला कर अन्नप्राशन किया गया। एक बेटी को उपहार क्बी शूट एवं बेबी किट देकर जन्मोत्सव मनाया गया। जबकि एक कुपोषित बच्चे को पोषण किट काजू, किशमिश, मंडुवे के बिस्किट, चौलाई के लड्डू, झंगोरा, मूंगफली दाना प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने सभी विजेताओं को पुरस्त किया। उन्होंने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। कहा कि इससे समाज में महिलाओं को सम्मान मिलेगा। इस मौके पर देवेश्वरी कुंवर, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अगस्त्यमुनि, सुपरवाइजर शारदा रानी, सुधा बंगवाल, हंसा ठगुन्ना, प्रमोद कुमार आर्य, वरिष्ठ सहायक चाणक्य कपरवाण, एनएनएम से चाणक्य जिला समन्वयक प्रियंका, ब्लक को-अर्डिनेटर पवन, ब्लक परियोजना सहायक वन स्टप सेन्टर रंजना गैरोला केन्द्र प्रशासक, दीपिका काण्डपाल महिला कल्याण अधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *