कमलदीप बिष्ट बने अल्मोड़ा के सह प्रभारी

Spread the love

पिथौरागढ़। युवा कांग्रेस ने सीमांत के कमल दीप सिंह बिष्ट को संगठन के लिए अल्मोड़ा का सह प्रभारी नियुक्त किया है। दिगड़ा-मुवानी के क्षेत्र पंचायत सदस्य व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कमल को आगामी चुनाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौपी गई है। उन्होंने कहा संगठन को मजबूत बनाने व युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कमल ने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या का आभार जताया है। कमल के सह प्रभारी बनने पर गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, प्रदीप टम्टा, मयूख महर, हरीश धामी, प्रदीप पाल, वीरेन्द्र रावत, नारायण राम आर्या, खजान गुड्डू, प्रशांत भण्डारी, ऋषेन्द्र महर, त्रिलोक महर, नरेश द्विवेदी, शोभन कार्की, चंचल चौहान, राजू धामी, बंशीधर भट्ट, संजय भट्ट आदि ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *