विद्यार्थियों की माताओं को दी कमला नेहरू पुरस्कार की धनराशि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के अंतर्गत पदमपुर मोटाढ़ाक स्थित रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कमला नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के 19 छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय प्रबंधक अमित अग्रवाल, अध्यक्ष मोहन लाल ममगाईं व प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट्ट ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर हाई स्कूल परीक्षा के नौ और इंटरमीडिएट परीक्षा के दस अव्वल छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य कुंजबिहारी भट्ट ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ संकल्प, कठोर एवं सतत परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *