कमलेश कुमार को डाक्टरेट की उपाधि मिलने का स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारती देवी एजुकेशनल फाउंडेशन की ओर से संचालित दिव्यांग विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग विद्यालय के संचालक कमलेश कुमार को डाक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर खुशी व्यक्त की गई।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि यह उपाधि उनके सामाजिक कार्यों हेतु प्रदान की गई है। कार्यक्रम में मौजूद दर्जाधारी राज्यमंत्री राजेंद्र अंथवाल ने कहा कि कमलेश कुमार नि:शुल्क दिव्यांग विद्यालय चलाकर पुण्य का कार्य कर रहे हैं, इसलिए वे सम्मान के उचित पात्र हैं। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नन्दकिशोर ढौंडियाल ने कहा कि कमलेश कुमार के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए और दीन दु:खियों के जीवन में खुशियां लाने के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। समाजसेवी डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य ने कहा कि आज के समय में नि:शुल्क दिव्यांग विद्यालय का संचालन करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उनके इन कार्यों को देखते हुए ही मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी फरीदाबाद ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा। कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री रंजना रावत, पार्षद सुखपाल शाह, पार्षद प्रवेंद्र रावत, पी.एल खंतवाल, प्रवेश चंद्र नवानी, प्रमोद कुमार चौधरी, मनवर लाल भारती और सुदीप बौंठियाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *