सामान्य ज्ञान में कमलेश अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशानुसार भारत की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत मंगलवार को इंडोर क्रीड़ा हॉल पौड़ी में पुरुष/महिलाओं की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल विभाग पौड़ी गढ़वाल के तत्वाधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष/महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने बताया कि प्रतियोगिता में कमलेश कुमार प्रथम, वैशाली व अनुज नेगी सयुंक्त रूप से द्वितीय, प्रेरणा नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वीरेन्द्र खंकरियाल, योगम्बर नेगी, जितेंद्र रॉय ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर अजय रावत, बबिता बिष्ट, उमा रौथाण सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *