कमरेड कमलाराम नौटियाल 9वां स्मृति सम्मान समारोह आयोजित,7 हस्तियों को सम्मानित किया

Spread the love

देहरादून। कमरेड कमलाराम नौटियाल का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। जन मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प लिया गया। शहर और राज्य की सात हस्तियों को सम्मानित किया गया। रेसकोर्स अफिसर्स हस्टल में कमरेड कमलाराम नौटियाल प्रगतिशील मंच की ओर से 9वां स्मृति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कमरेड कमलाराम नौटियाल के साथ अपने संस्करणों को साझा किया। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक विचारधारा से जुड़े रहने के बावजूद कमरेड कमलाराम के व्यक्त्वि में सभी को साथ लेकर चलने की खूबी समाहित थी। जनसंघर्षों के लिए उन्हें सब कुछ दांव पर लगाते हुए हमने देखा है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के खतरे पर सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। प्रगतिशील मंच की संरक्षिका कमला नौटियाल और अन्य अतिथियों ने कमरेड समर भंडारी, कमरेड गिरिधर पंडित, कमरेड इंद्रेश मैखुरी, जनकवि ड। अतुल शर्मा, कला संस्ति संरक्षक जयप्रकाश राणा, उत्तराखंड में उद्योग क्रांति के सूत्रधार सुधीर नौटियाल, जौनसारी साहित्यकार सुनीता चौहान को कमरेड कमलाराम नौटियाल स्मृति सम्मान प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने दून और अन्य शहरों में सफाई सिस्टम और तमाम अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी एक एजेंसी को जवाबदेह बनाने की वकालत की। कार्यक्रम की आयोजक डा। मधु नौटियाल थपलियाल ने प्रगतिशील मंच की स्थापना, उद्देश्यों पर रोशनी डाली। संचालन लिली भट्ट ने किया। कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा। आरपी रतूड़ी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा, राजकीय महाविद्यालय रायपुर के प्राचार्य प्रो। सतपाल सिंह साहनी ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *