पिथौरागढ़। राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत कनालीछीना में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सदस्यों ने क्षमता विकास के गुर सीखे। पंचायती राज विभाग के अनुसार इससे पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त बनाया जा रहा है। रविवार को कनालीछीना विकास खंड मुख्यालय में हुए प्रशिक्षण का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल ने किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सहायक समाज कल्याण अधिकारी धनश्याम जोशी ने कहा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके अधिकार व पंचायतों के विकास में उनकी जिम्मेदारी बताने के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है। डीपीआरओ हरीश आर्या ने कहा यह प्रशिक्षण पंचायतों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस दौरान विकासखंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्साह के साथ प्रशिक्षण में शामिल रहे और क्षमता विकास के गुर सीखे। इस मौके पर कार्ड समिति के सुरेन्द्र आर्या, भागीरथी पोखरियाल, हेमा कापड़ी, निर्मला पाण्डेय ,कमलेश धारियाल, बीडीओ बीएस विष्ट, मनोज कुमार, योगेश पाण्डेय, हरेन्द्र धामी सहित कई लोग शामिल रहे।