बाइक सवार की जिद से आधे घंटे जाम रहा कांडा मार्ग

Spread the love

बागेश्वर। सरयू पुल के बीचों बीच एक युवक ने अपनी बाइक खड़ी कर दी। वह कांडा मार्ग से आ रही रोडवेज बस को पीछे ले जाने की मांग पर अड़ा रहा। आधे घंटे तक चली इस जद्दोजहद में कांडा मार्ग पर लंबा जाम लग गया। लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौक पर पहुंची और बाइक को थाने ले गई। इसके बाद जाम खुला। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे माल रोड की ओर से एक बाइक सवार आ रहा था। इसी बीच कांडा मार्ग पर रोडवेज की बस आ रही थी। दोनों का वाहन एक साथ पुल पर पहुंचे। इस दौरान बाइक सवार बस को पीछे ले जाने की मांग पर अड़ गया। उसने बीच पुल पर बाइक खड़ी कर खुद किनारे खड़ा हो गया। रोडवेज वाहन चालक समेत अन्य लोग उसे बाइक पीछे ले जाने के लिए कहते रहे, लेकिन वह नहीं माना। आठ लाख की बाइक होने की ठसक भी दिखाता रहा। इस दौरान कांडा, कपकोट तथा मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगते देख लोगों ने इसकी सूचा यातायात पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने भी बाइक पीछे करने के लिए कहा, लेकिन युवक अपनी ही ठसक में था। थोड़ी देर समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो पुलिस बाइक व युवक को थाने ले गई। उसके बाद बस आगे बढ़ी। आधे घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। बाद में जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *