कांडा मेला 26 व 27 को मनाया जाएगा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध मेलों में से एक कांडा मेला इस बार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कांडा मेला प्रतिवर्ष दीपावली के दूसरे दिन (दो दिवसीय) मेला आयोजित किया जाता है। इस बार यह मेला 26 व 27 अक्तूबर को होगा। मेले की तैयारियों को लेकर मजीन कांडा सेवा समिति जोरों पर जुटी हुई है। समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट ने बताया कि छोटा कांडा मेला 26 अक्तूबर व बड़ा कांडा मेला 27 अक्तूबर को सिद्धपीठ मंजुघोषेश्वर महोदव (मजीन कांडा) मंदिर परिसर में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में कोरोना के कारण मेले को भव्य रूप नहीं दिया जा सका। कहा इस बार मेला पूर्व की तरह ही भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *