लोगों का मिल रहा अपार समर्थन: कंडारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी ने कहा कि उन्हें क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों को अपार समर्थन मिल रहा है। कहा उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर लोग एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में हैं। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि इस बार भी समर्थन मिलने पर वह देवप्रयाग विधानसभा के विकास को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। बुधवार को कंडारी ने गड़ाकोट, पलेठी, मूल्यागांव, डांडा भैंसकोट, आमणी आदि गांवों में जाकर लोगों से वोट की अपील की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष केदार बिष्ट, जेपी चंद, पिंकी देवी, सरोजनी देवी, दलवीर, सुमन कंडारी, आशा पैन्यूली, किरन सिलवाल, प्रवीण रौथाण, नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर कैलाशी जाखी ने भी कंडारी के समर्थन में लोगों से वोट मांगें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *