देवप्रयाग में युवाओं को मुहैया कराएंगे खेल सुविधाएं: कंडारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर उनका विशेष जोर है। कहा इसके लिए आउटडोर एवं इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। जिससे युवा अपनी खेल प्रतिभाओं में निखार ला सकें। कहा इसके लिए खेल मंत्रालय से वह बराबर संपर्क में हैं।
गुरूवार को विधायक विनोद कंडारी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की। इस दौरान भी उन्होंने देवप्रयाग विधानसभा के विकास को लेकर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने देवप्रयाग के युवाओं को खेल सुविधाएं दिलाने पर जोर दिया। विधायक कंडारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कई खेल प्रतिभाएं हैं, लेकिन उन्हें सुविधाएं न मिलने से उनमें निखार नहीं आ पा रहा है। कहा उनका प्रयास रहेगा कि खेल प्रतिभाओं को आगे लाया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *