कंधे पर सिलेंडर रख कांग्रेस ने निकाली महंगाई के खिलाफ पदयात्रा

Spread the love

-देश के मुखिया को शतकवीर से नवाजा जाना चाहिए: कांग्रेस
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने नगर में कंधे पर सिलेंडर रख महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बल्ला, सिर में हैलमेट पहन उस पर मोदी की तस्वीर लगाकर प्रदर्शन किया। कहा देश के मुखिया को शतकवीर से नवाजा जाना चाहिए। इसके पीछे देश में पहली बार पेट्रोल के दाम 100के पार पहुंचना है। कहा मोदी सरकार ने पहली बार प्रेट्रोल के दाम एक सौ प्रति लीटर व सिलेंडर के दाम 900पहुंचाकर इतिहास रचा है।करन सिंह, आनंद सिंह, प्रकाश देवली, पारस सिंह, कार्तिक खर्कवाल, विनय वल्दिया, कमलेश गिरी, राजेश शर्मा, अंकुर महर, शिवम पंत, महेंद्र नाथ, धीरज कुमार, सागर कुमार, नवीन भंडारी, देवेंद्र प्रसाद, आशीष सुर्खाल, नवीन ऐरी, अभिशेक कोहली, शनि कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *