कंडोलिया थीम पार्क मैसर्स गणेशा एडवेंचर को हस्तांतरित

Spread the love

-एक सप्ताह में पर्यटकों के लिए संचालित होगा थीम पार्क
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में कंडोलिया थीम पार्क को सरपंच वन पंचायत की ओर से मैसर्स गणेशा एडवेंचर को हस्तांतरित किया गया है। एक सप्ताह के भीतर उक्त फर्म थीम पार्क को शहर वासियों व पर्यटकों के लिए संचालित करेगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि थीम पार्क का संचालन शुरू होने से शहर वासियों को काफी फायदा मिलेगा। साथ ही देश-विदेशों से आने वाले पर्यटक भी यहां लुत्फ उठा सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस तरह के थीम पार्कों का संचालन होना बेहद जरूरी है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगें। कहा कि स्थानीय लोग विभिन्न तरह के स्वरोजगारों को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकते हैं। कहा कि कंडोलिया पार्क का निर्माण लगभग 03.5 करोड़ की लागत से हुआ है। जिसमें हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न तरह के मनोरंजन के साधन स्थापित किए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटक तथा स्थानीय लोग मनोरंजन के साथ-साथ यहां के प्राकृतिक नजारे और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *