सड़क गांव के विकास की रीढ़ : कण्डवाल

Spread the love

191.02 लाख से होगा बरसूड़ी-धीलड़गांव-महरगांव मोटर मार्ग का विस्तार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल प्रखण्ड में बरसूड़ी-धीलड़गांव-महरगांव मोटर मार्ग का विस्तार वर्षों की प्रतीक्षा के बाद पूरा हो गया है। राज्य सेक्टर से 5 किलोमीटर स्वीकृत मार्ग 191.02 लाख की लागत से बनेगा।
मार्ग का शिलान्यास उत्तराखण्ड सरकार में राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सुयश रावत भी मौजूद थे। राज्यमंत्री श्री कण्डवाल ने कहा कि सड़क गांव के विकास की रीढ़ है। सतपाल महाराज ने अपनी विधानसभा के सभी राजस्व व तोक ग्रामों को लगभग सड़क से जोड़ दिया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपना नाम गांव में ही दर्ज कराने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यप्रसाद कुकरेती व संचालन बृजमोहन रावत ने किया। कार्यक्रम में राय सिंह नेगी, विजय लखेड़ा, अनीता गौड़, सव्र्रेन्द्र बिष्ट, सुखपाल नेगी, शुभम कण्डवाल, भीम दत्त कुकरेती, शकुन्तला देवी, गौकुल सिंह रावत, राधाकृष्ण कुकरेती, ग्राम प्रधान सतीश चन्द्र, भारत सिंह, योगेन्द्र कुकरेती, सुरेन्द्र सिंह, कुलदीप रावत आदि ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम के बाद गांव चलो अभियान के तहत ग्राम बरसूड़ी में चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, बूथ अध्यक्ष बरसूड़ी ऋषि बल्लभ, बूथ अध्यक्ष भलगांव गणेश सिंह रावत, विनोद सिंह गुंसाई, शिव सिंह गुंसाई, महेन्द्र कुमार आदि ने गांव की समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आलम सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *