कांगव युद्घ सम्मान दिवस मनाया

Spread the love

हल्द्वानी। गौरव सेनानियों ने आठ कुमाऊं के शहीदों और पूर्व सैनिकों को याद करते हुए कांगव युद्घ सम्मान दिवस मनाया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कुमाउनी लोक गीत और वाद्य यंत्रों की थाप पर जमकर थिरके। साथ ही आठ कुमाऊं का गौरवशाली इतिहास प्रस्तुत किया गया। मंगलवार को आरटीओ रोड स्थित एक बारातघर में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन सूबेदार (सेनि़) मेजर गोपाल सिंह और धर्मगुरु अनरी कैप्टन जशोधर शर्मा ने किया। इस दौरान आठ कुमाऊं के शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि दी गई। मेजर (सेनि़) भूपाल सिंह रौतेला ने बताया सात फरवरी 1945 को रेजीमेंट के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर कांगव पहाड़ी पर कब्जा किया था। उन्हीं वीर शहीदों की याद में कांगव दिवस मनाया जाता है। अध्यक्ष कैप्टन कविंदर सिंह वाफिला ने कहा कांगव विजय दिवस हमारे जवानों के अदम्य साहस की याद दिलाता है। कोषाध्यक्ष सूबेदार नरेश चंद्र दुर्गापाल ने आय-व्यय का ब्यौरा देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करने की अपील की। इस दौरान गौरव सेनानियों ने मां कालिका, मां भवानी के जयकारों के साथ कुमाउनी गीतों पर जमकर डांस किया।
ये रहे मौजूद रू सेनि़क कैप्टन टीसी पांडेय, अनरी कैप्टन जेसी शर्मा, सूबेदार मेजर कविन्दर सिंह, सूबेदार मेजर एनएस चुफाल, सूबेदार मेजर माधौ सिंह, सूबेदार भवान सिंह, सूबेदार ज्वाला दत्त पंत, दीवान सिंह, सुरेंद्र सिंह, हवलदार तेज सिंह कार्की, सूबेदार नरेश छावरा, सूबेदार जीवन सिंह, सूबेदार जेएस नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *